फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर साक्ष्य छिपाने पर पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (केकराही)। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव में संदिग्ध हालात में दो दिन पूर्व हुई पुष्पावती देवी (30) की मौत के मामले में करमा थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया। ससुराल वालों ने पुष्पावती के मौत के बाद पुलिस को सूचना दिये बगैर शव जला दिया था।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के जुरवट बहेरा गांव निवासी लाल बहादुर ने पुत्री पुष्पावती की शादी राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी कैलाश के साथ की थी। दो दिन पूर्व पुष्पावती की ससुराल में हुई संदिग्घ परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को मृतका के पिता लाल बहादुर में करमा थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी बेटी के ससुराल वाले अक्सर दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे और उसे मारते-पीटते थे। उसने तहरीर में दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। इस पर पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति कैलाश, ससुर रामजी उसकी पत्नी और देवर व उसकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें