फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद में विकास (22) के सिर पर विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक को बचाने गई एक महिला की भी पिटाई कर दी। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने विकास की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने घायल के दादा महादेव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देर शाम पुराने भूमि विवाद को लेकर विकास और श्यामसुंदर में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चलने लगे। श्यामसुंदर पक्ष के लोगों ने विकास की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने कुल्हाड़ी से विकास के सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख विकास के घर की आशा उसे बचाने के लिए गई तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और पिटाई कर दी। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विकास को जिल अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि महादेव विश्वकर्मा की तहरीर पर परशुराम, श्मामसुंदर, सूरज और पारस निवासीगण सलैया के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें