फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठिया की जमीन से कब्जा हटाने को भटक रहा पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। योगी सरकार सरकार भले ही जमीनों से अवैध कब्जा हटाने को कटिबद्ध होने का दावा कर रही है लेकिन इसके विपरीत इलाके में मठिया की जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं है। जबकि इसके लिए थानों में एक दरोगा को अतिक्रमण प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बबुआपुर सोनवानी स्थित मठिया के भगवान शिव के नाम से 16 डिस्मिल जमीन है। जिस पर सोनवानी निवासी दो लोगों ने कब्जा कर रखा है। बताया जाता है कि इन लोगों ने पहले लकड़ी का व्यवसाय करने के लिए सड़क किनारे कुछ जमीन को मठिया के पुजारी से किराए पर लेकर कारोबार शुरू कर दिया। इसी बीच जब मठिया के देखरेख करने वाले साधू कुंभ नहाने चले गए तो उसी जमीन पर सोनवानी निवासी दोनों लोगों ने आरओ प्लांट लगा दिया। जब मठिया के साधू लौटे तो देखा कि वहां स्थायी निर्माण कराया जा रहा है तो पुजारी सुदर्शन दास थाना पहुंचे और घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने तुरंत स्थायी निर्माण तो रुकवा दिया। लेकिन कब्जा हटाने का आदेश राजस्व विभाग से लाने को कहा। इसके बाद से ही पुजारी तहसील दिवस, राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा डीएम और थाना का चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेवार इसके प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। पुजारी ने बताया कि अधिकारियों से कोई कार्रवाई नहीं की गई और अब उसे धमकी भी मिलने लगी है। मठिया से आस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है और शायद प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें