फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से एक बालिका की मौत, दूसरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर महिउद्दीनपुर गांव में शनिवार की दोपहर एक अनियंत्रित बाइक ने दो बालिकाओं को धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाराणसी ले जाते समय घायल प्रीति (5) पुत्री संतोष की मौत हो गई। दूसरी घायल फुफेरी बहन प्रिया (6) पुत्री संतोष को परिवार वाले वाराणसी उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन

महिउद्दीनपुर गांव की निवासी प्रीति पुत्री संतोष, अपनी फुफेरी बहन प्रिया पुत्री संतोष के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान रामगढ़ की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था। बालिकाओं के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रिया और फिर प्रीती को धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होने पर परिवार वाले दोनों बालिकाओं को लेकर फौरन एक निजी डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने दोनों को वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिवार वाले उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे लेकिन राबर्ट्सगंज पहुंचने पर प्रीती ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बालिका की हालत गंभीर है। उधर ग्रामीणों ने बाइक समेत चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक दुद्धी से तगादा करने कोन क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें