फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहमोरी बालू साइट: घटना की हो निष्पक्ष जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले दिनों कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी बालू साइट पर हुए बवाल के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में सपा का प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार घटनाएं हो रही है। कहा कि भाजपा सरकार में गुंडा, माफियाओं का बोलबाला है। बरहमोरी घटना में भी भाजपा नेता शामिल हैं। कहा कि ठेकेदारों के इशारे पर ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की शह पर जिले में अवैध खनन हो रहा और अवैध खनन करने वाले गरीबों के बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नही करेगा। जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के इशारे पर अवैध खनन किया जा रहा है। मांगपत्र देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल, महफूज आलम, ओमप्रकाश त्रिपाठी, आनंद चौबे, इमरान खां, कामरान खां, शेखर खत्री, रामप्यारे पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें