फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने थाने में रचाई प्रेमी के साथ शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मजीठी गांव से प्रेमी के साथ फरार विवाहिता ने सोमवार को महराजगंज थाने में अपने प्रेमी के साथ शादी रचाई। थाने में देर तक चली पंचायत में दोनों एक दूसरे के साथ शादी की जिद पर अड़े रहे। दोनों की जिद के आगे विवाहिता के ससुराल और मायके के लोग भी विवश होकर दोनों की शादी के लिए सहमति दे दी। दोनों पक्षों की मौजूदगी में थाने में शादी हुई।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी सुमन की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के मजीठी गांव निवासी विनय कुमार बिंद के साथ 10 जून 2018 को हुई थी। विनय के दोस्त शशिकांत के साथ सुमन में प्रेम हो गया। 14 जनवरी की रात दोनों घर से फरार होकर दिल्ली पहुंच गए। 15 जनवरी को सुमन के मायके और ससुराल वालों ने भी थाने में अलग-अलग तहरीर दी। सोमवार को दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे, जहां देर तक पंचायत चली। पंचायत में भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। लड़की के मायके और ससुराल वालों ने भी दोनों के एक साथ रहने की सहमति जता दी। थाने में ही दोनों ने एक-दूसरे के गले में जयमाल डालकर शादी रचाई। थाने में हुई शादी के दौरान ग्राम प्रधान विनोद मिश्रा, सचिन सिंह, बृजेश यादव, रामसागर मनीराम बिंद अच्छे लाल बिंद, नंदलाल सरोज, पूर्व वीडीसी उदयराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें