फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली चौकी प्रभारी समेत दो के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अभियुक्तों को बचाने के आरोप में शुक्रवार को राबर्सगंज कोतवाली पुलिस ने महुली चौकी इंचार्ज अवधेश यादव सहित दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ पत्रावलियों में हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ की जांच में मामले का खुलासा हुआ है। एसपी किरीट राठोड के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 में राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कतवरिया गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में एक पक्ष ने 11 लोगों के खिलाफ 147,148,149 308 और 304 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना उस समय राबट्र्सगंज चौकी इंचार्ज रहे अवधेश यादव कर रहे थे। कुछ माह पूर्व प्रधान संघ के राबट्र्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत पटेल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने सात अभियुक्तों का नाम निकाल कर चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। एसपी ने सदर सीओ ज्ञान प्रकाश को शिकायती पत्र की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीओ ने जांच के दौरान पाया कि बिना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लिए विवेचक ने पूर्व में प्रेषित आरोप पत्र बदल कर अभियुक्तों का नाम, धारा बदल दिया है। सीओ ने जांच रिपोर्ट एसपी को प्रेषित किया है। एसपी ने शहर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि कोतवाल की तहरीर पर महुली चौकी इंचार्ज अवधेश यादव और डाला पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल देव पूजन चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें