फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास दिलाने का झांसा देकर खाते से हजारों उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास और गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ग्रामीणों से उनका आधार, पैन नंबर और फ्रिंगर प्रिंट लेकर खाते से हजारों रुपये उड़ा दिया। बुधवार को मोबाइल पर बैंकों से रुपये निकलने का मैसेज आया तो पीड़ितों के होश उड़ गए। करमा पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को करमा थाना क्षेत्र के भगौती, कसया सहित अन्य गांवों में जालसाजों की टीम पहुंची थी। ठगी के शिकार भगौती गांव के रामदेई ने बताया कि उन लोगों ने गैस और आवास दिलाने के नाम पर पहले सभी कागजात मांगे फिर मशीन से फिंगर लिया। बुधवार सुबह उसके खाते से 14 हजार निकल गया। बताया कि इसी तरह बचऊ के नौ हजार, कसया के मंगरू के खाते से चार हजार, कल्लू के खाते दो हजार, मुरारी के खाते से दस हजार रुपये खाते से निकल गए। इनके अलावा भगौती गांव के राजकुमार, सुनीता भी जालसाजी की शिकार हो गई। बताया कि युवकों में से एक खुद का नाम विनोद बताया था। उसका कहना था कि जिन जिन लोगों के अंगुठे मशीन में लग गए हैं और जिन लोगों ने पूरे कागजात दे दिए हैं। उन खाते में आवास के लिए जल्द धनराशि आ जाएगी। धनराशि आने को कौन कहे अब उनके खाते से रुपये ही निकल जाने का मैसेज आया है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें