फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के डांटने से क्षुब्ध पत्नी ने लगा ली फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव नगवां में बुधवार की दोपहर कौशिल्या (19) ने अपने घर में बड़ेर से फांसी लगा ली। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामला आशनाई से जुड़ा होने की चर्चा है।
विज्ञापन

नगवां गांव की कौशिल्या पत्नी मुकेश ने बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे अपने घर के बड़ेर में फांसी लगा लिया। उसके पति मुुकेश का कहना है कि जब वह घर पानी पीने गया तो देखा कि उसके घर का दरवाजा बंद है। इस पर उसने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा नहीं खुला तो वह बांस के सहारे छत पर चढ़ा और छप्पर हटाया तो देखा कि उसकी पत्नी का शव बड़ेर से फंदे से लटक रहा है। इस पर वह उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पति मुकेश का कहना है कि वह घर के बाहर था इस दौरान उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस पर उसे डांटा और कहा कि उसके मायके उसकी शिकायत करेगा। इसके बाद वह अपना शौचालय का निर्माण कराने गया। वहां से लौटा तो देखा कि पत्नी ने फांसी लगा लिया है। मुकेश ने बताया कि उसका ससुराल कोन थाना क्षेत्र के गइयाबथान गांव में है और उसका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस को किसी पक्ष से कोई तरहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें