फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लगी बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोन मॉडल प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई। इससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शिक्षक ने बहादुरी का परिचय देते हुए सिलेंडर को किचन से बाहर निकाल कर उसे बुझाया। इस दौरान विद्यालय में लगा अग्निशमन यंत्र आग बुझाने के लिए काम नहीं किया।
विज्ञापन

विद्यालय में सुबह करीब आठ बजे के समय एमडीएम बन रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में लगी पाइप फट गई और उसमें आग की लपटें निकलने लगी। रसोइयां ने इसकी सूचना शिक्षक रितेश कुमार को दी। रितेश ने हिम्मत कर सिलेंडर को रसोई घर से बाहर निकाल कर कपड़े में लपेट दिया। वहीं स्कूल में रखा अग्निशमन यंत्र जब शिक्षक ने उठाकर आग बुझाने का प्रयास किया तो अग्निशमन यंत्र से कुछ नहीं हो सका। शिक्षक रितेश ने बताया कि सिलिंडर में लगी आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें