फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार की सुबह रेखा (15) पुत्री जवाहर यादव का शव क्षत-विक्षत पाया गया। वह कोन थाना क्षेत्र के गौरासिंहा गांव की निवासी थीं, और करीब पांच साल से जोरूखाड़ में अपने नाना के घर पर रह रही थी।
कोन थाना क्षेत्र के गौरासिंहा गांव निवासी जवाहर यादव की पुत्री रेखा कुमारी अपने नाना शीतला यादव निवासी जोरूखांड़ थाना विंढमगंज के यहां पिछले पांच- छह साल से रह रही थी। यहीं रहकर उसने प्राथमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण की। शुक्रवार सुबह उसका शव जोरूखांड़ में ही रेलवे पटरी के किनारे क्षत-विक्षत हाल में पाया गया। मृतका के नाना शीतला यादव ने बताया कि बृहस्पतिवा की शाम करीब आठ बजे रेखा घर से बिना कुछ बताए निकली। उन्होंने देर तक उसके नहीं लौटने पर आसपास के घरों में पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि रेखा को घर में किसी ने डांटा फटकारा भी नहीं, फिर वह क्यों घर से रात में ही निकल गई, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मृतका की शिनाख्त अपने नातिन रेखा के रूप में किया। मौके पर मृतका के पिता और अन्य परिवार वाले भी पहुंच गए थे। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें