सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने मतदान कार्मिकों के तीसरे दिन के प्रशिक्षण में अनुपस्थित दस कर्मियों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में एफआईआर कराने का निर्देश दिया है।
लोकसभा चुनाव के तहत प्रशिक्षण के तीसरे दिन ज्यादातर मतदान कार्मिक उपस्थित रहें। लेकिन 10 ऐसे कार्मिक अनुपस्थित रहें, जिनको बार-बार फोन से बुलाने पर भी वे जानबूझकर प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। उनके खिलाफ सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने एफआईआर कराने की कार्रवाई शुुरू कर दी है। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक अजय द्विवेदी ने बताया कि एक पीठासीन अधिकारी ओम प्रकाश सिंह केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर गैर हाजिर रहे। मतदान अधिकारी द्वितीय में गैर हाजिर रहने वाले शिक्षा विभाग के अध्यापक प्रियंका अस्थाना, छाया देवी, मंजरी राय व भारती पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में रिहंद बॉध पिपरी के स्वीपर लहरी, निर्माण खंड के बेलदार उदई, सफाई कर्मी राकेश कुमार, उदय कुमार व धीरेंद्र नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।