फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी को पीटा, फिर गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में रविवार की रात पहले पत्नी को पीटा। इससे भी जी नहीं भरा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव सीएचसी दुद्धी भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खड़िया की लहरी देवी (35) की कुड़वा निवासी बनारसी (भगेंद्र) के साथ 2007 में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों में अनबन थी। बताते हैं कि रविवार की रात दस बजे के करीब भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे नाराज बनारसी ने पहले उसे मारापीटा और इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। पांच वर्षीय बेटे ने इसकी जानकारी दादा काशी को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पांच वर्षीय बेटे ने भी रविवार की रात विवाद, मारपीट होने की जानकारी दी। सोमवार को भाई अजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी और दहेज के लिए मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
एसपी आरपी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि आरोपी पहले भी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पत्नी-बच्चे के साथ अलग रहता था। उसमें माता-पिता और परिवार के अन्य लोग गांव को दूसरे छोर पर रहते थे। घटना के बाद इसने फोन कर बहन को बताया। बहन ने परिवार वालों को, परिवार वालों ने पुलिस ने बताया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें