फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद

Mon, 12 Feb 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
बरामद बाइकें और गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक खाईंपार चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने कांस्टेबल करन सिंह और दिलीप कुमार के साथ रविवार की रात करीब 9 बजे जिला परिषद चौराहे के पास जयप्रकाश पटेल पुत्र रामआसरे को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


इसे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव का बताया गया है। पुलिस की सख्ती पर उसने बाइक चोरी की कई घटनाएं स्वीकारीं। उसकी निशानदेही पर चार बाइक, जिसमें दो हीरो होंडा स्पेलेंडर, एक हीरो होंडा पैशन प्रो और एक यमाहा आरएक्स बरामद हुई है। इनमें से एक हीरो होंडा फतेहपुर की चुराई हुई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें