फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वारकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के खानेआजम गांव में सोमवार को किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। नाराज पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी गुड़िया (35) के सिर पर वारकर अधमरा कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस विवाहिता को लेेकर जिला अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घायल महिला के ससुर की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी बात को लेकर रमेश यादव और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच गाली-गलौज होने लगा। इससे नाराज होकर रमेश ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के सिर पर वारकर उसको लहूलुहान कर दिया। उधर हादसे की जानकारी होने पर घरवालों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज आनन-फानन में घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घंटे भर उपचार होने के बाद भी महिला को होश नहीं आया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक गुड़िया को होश नहीं आया था। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि घायल महिला के ससुर राजेंद्र यादव की तहरीर पर उसके बेटे रमेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। वादी का आरोप है कि आएदिन उसका बेटा उसकी बहू को मारता-पीटता है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि उसने पत्नी पर हमला क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें