फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता : एक-एक की बराबरी पर पहुंचे बंजारे और टाइगर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिंदुस्तान टाइगर्स और बंजारा इंडियंस के बीच हुए मैच में बंजारों को टाइगर्स ने हरा कर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली। टॉस जीत पहले बैटिंग करने उतरी बंजारों की टीम ने 235 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

जवाबी पारी में उतरी हिंदुस्तान टाइगर्स की टीम ने 39 ओवरों में 237 रन बनाकर दूसरे दिन जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.2 ओवर में 235 रनों बंजारों की टीम सिमट गई। इसमें प्रतीक कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 सर्वाधिक रन बनाए। वहीं सचिन ने 28 और आयुष ने 16 रन बनाए। हिंदुस्तान टाइगर्स की तरफ से अश्विन ने चार, शुभम ने तीन, शौर्य ने दो, श्रेयश ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हिंदुस्तान टाइगर्स की टीम ने 39 ओवर में ही छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य के सापेक्ष 237 रन बना कर मैच अपने नाम किया। इस मैच में हिंदुस्तान टाइगर्स के शौर्य को आल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दोनों टीमों की एक-एक की बराबरी के बाद दर्शकों सहित खिलाड़ियों में 30 को होने वाले फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें