फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दे दिया नंबर, फोन काॅल से महिला परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा परियोजना कॉलोनी निवासी एक महिला ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसमें उसका मोबाइल नंबर डालकर अश्लील पोस्ट किए जाने का अरोप लगाया है। मामले में ओबरा पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला का आरोप है कि उसने आज तक इंस्टाग्राम पर कोई आईडी नहीं बनाई है। किसी ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर, उसमें उसका मोबाइल नंबर डालते हुए उसपर अश्लील फोटो, वीडियो व पोस्ट किया है।
उसकी कई फोटो पोस्ट कर उस आईडी से कई नंबरों पर चैटिंग कर पैसों की डिमांड की जा रही है। बताया कि इस आईडी से विभिन्न नंबरों पर मेसेज के जरिए उसका मोबाइल नंबर वायरल किया जा रहा है और अश्लील व गंदे कमेंट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उसे कई दिनों से अनजान नंबरों से बहुत सारे फोन आने से वह मानसिक तनाव में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें