फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाए दस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों के जाल में फंसे ओबरा निवासी युवक को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से 10 लाख रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
विज्ञापन

ओबरा निवासी शिवकुमार के साथ 31 लाख रुपये की ठगी हुई थी। व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठगों ने यह पैसा उसके खाते से निकाल लिए थे। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्रभारी निरीक्षक साइबर सदानंद राय ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर फर्जी लेन-देन की जानकारी जुटाई और 10 लाख रुपये की रकम होल्ड करा दी। बाद में यह पूरी धनराशि शिवकुमार के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
विज्ञापन

शेष रकम को भी वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी सदानंद राय ने लोगों से अपील किया कि ठगी होने पर बिना समय गंवाए तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें