फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा श्रमिकों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित कर लगवाएं कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियंताओं सहित संविदा श्रमिकों को तत्काल फ्रंट लाइन वर्कर घोषित कर प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगवाने की मांग की है। साथ ही कोरोना से मृत कर्मियों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने व मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार नौकरी देने की मांग किया है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने दिए पत्र में बताया है कि सभी बिजली कामगारों को जल्द फ्रंट लाइन वर्कर घोषित नहीं किया गया तो सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी व संविदा श्रमिक दो जून से आक्सीजन प्लांटों, अस्पतालों व आम लोगों को बिजली आपूर्ति के अतिरिक्त अन्य कोई कार्य नही करेंगे। कामगारों ने बताया कि राजस्व वसूली, झटपट पोर्टल, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि कार्यों से बिजली कर्मी अपने को विरत रखेंगे वहीं व्यापक जनहित में बिजली आपूर्ति जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें