फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी रोकने को कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी फसल की बुआई का इस समय पीक सीजन चल रहा है। ऐसे में डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ी है। डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने और प्रिंट रेट से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए कृषि विभाग की तरफ से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की जिला कृषि अधिकारी मॉनिटरिंग खुद करेंगे। जांच में शिकायत सही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि दिसंबर माह के लिए 1700 एमटी डीएपी जिले को प्राप्त हुई है। इसमें से 1000 एमटी डीएपी सहकारी समितियों पर और सात सौ एमटी डीएपी फुटकर खाद विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से करने के लिए विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है। विक्रेताओं को संबंधित किसान को उनकी जोत के अनुसार ही खाद की बिक्री करनी है। यदि कोई विक्रेता किसानों से खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक की मांग कर रहा है तो किसान कंट्रोल रूम के मो. नंबर 7839882494 पर शिकायत करें। कहा कि कृषकों का शोषण किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। प्रतिकूल संज्ञान लेकर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें