फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जल प्रलय को लेकर सोनभद्र में बना कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तराखंड के चमोली के ऋषिगंगा में आए प्राकृतिक आपदा को लेकर जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। यह कंट्रोल रूम अगले सात दिनों तक काम करेगा। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 24 घंटे काम करने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगायी है। अगर किसी को वहां फंसे होने की सूचना मिलती है तो इस कंट्रोल रूम के नंबरों पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में जिले में उत्तराखंड के चमौली जिले में आई आपदा को देखते हुए राहत कार्यों में समन्वय के लिए मंगलवार को कंट्रोल रूम खुल गया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर सात दिनों तक के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिसका नंबर 05444-222384, 2227676 तथा 2223677 व मोबाइल नंबर 8840127444 है। कंट्रोल रूम को क्रियाशील कर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूूटी लगा दी गई है। तीन शिफ्टों में छह कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में दो-दो कर्मी तैनात रहेंगे। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम राहत आयुक्त कार्यालय द्वितीय तल लाल बहादुर शास्त्री भवन सचिवालय लखनऊ में स्थापित है, जिसका टोल फ्री नंबर 1070 व कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9454411081 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें