फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची साजिश, 15 दिन रेकी के बाद हिस्ट्रीशीटर को ट्रक से कुचलवाया

विज्ञापन
अधिवक्ता राजेश यादव हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी अभय पाल। -संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। पेढ़ गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए राजेश की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक अभय पाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि पेढ़ गांव निवासी मंगल पाल ने अपने बेटे अनुराग की हत्या का बदला लेने के लिए फुफेरे भाई अभय के साथ मिलकर साजिश रची। फिर बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी राजेश को 15 दिन की रेकी के बाद ट्रक से कुचलवाकर मरवा दिया। मामले में मंगल और तीसरा आरोपी अशोक मांझी की तलाश की जा रही है। उन पर 25 हजार का इनाम घोषित करते हुए एसपी ने गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस लाइन में घटना के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि पांच मार्च 2023 को पेढ़ निवासी मंगल पाल के बेटे अनुराग (9) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। शव मिर्जापुर जिले से बरामद हुआ था। इस घटना में पेढ़ गांव का ही राजेश यादव मुख्य आरोपी था। उसके जमानत पर छूटने के बाद मंगल ने उसकी हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के फुफेरे भाई रौंप निवासी अभय से मिला। अभय ट्रक चलाता था। उससे और उसके साथी अशोक मांझी से सलाह के बाद मिर्जापुर के राजगढ़ क्षेत्र से एक पुराना ट्रक 4.30 लाख में खरीदा गया। मंगल ने इस खरीद का बिक्रीनामा लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला निवासी परिचित राजकुमार के नाम लिखवाने के बाद ट्रक को अभय के घर ले जाकर खड़ा कर दिया।
राजेश की हर गतिविधि पर पर थी नजर
ट्रक खरीदारी के बाद पेढ़ निवासी अशोक मांझी ने रेकी शुरू की। राजेश की हर गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी। राजेश वकालत शुरू करने के लिए तहसील आता-जाता था। योजना के तहत आठ दिसंबर की सुबह अभय को ट्रक लेकर पहुंचने के लिए कहा गया। खुटहा तिराहे से कुछ दूर पहले घोरावल-कलवारी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक को खड़ा किया गया। जैसे ही राजेश अपनी क्रेटा कार लेकर घर से निकला। अशोक बाइक से उसके पीछे लग गया। घोरावल-खुटहा बाईपास मार्ग पर राजेश के पहुंचते ही तेजी से ट्रक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश को संभलने का भी मौका नहीं मिला। एयर बैग खुलने के बाद भी ड्राइविंग सीट पर ही दबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर मिले साक्ष्य से हुआ शक, गठित की गई थी विशेष टीम
जब पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाया गया तो शरीर के हर हिस्से में घुसे मिले कांच के टुकड़ों के साथ ही मौके पर मिले साक्ष्यों ने ही सड़क हादसे पर शक की स्थिति पैदा कर दी थी। बाद में जब राजेश के भाई दिनेश ने मंगल पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी और एक ऑडियो क्लिप का जिक्र किया तो शक की सुई पूरी तरह से मंगल की तरफ घूम गई। एसपी ने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेश की अगुवाई में टीम गठित कर जहां जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। वहीं सीओ राहुल पांडेय को इसकी निगरानी सौंपी थी। एसपी ने बताया कि मंगल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। मंगल-अशोक दोनों की जल्द गिरफ्तारी हो इसके लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें