जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी। स्रोत कृषि विभाग
सोनभद्र। धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभी विभाग के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य असंतुलित उर्वरकों (खाद) के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता को होने वाले नुकसान को रोकना और किसानों को संतुलित खाद उपयोग के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत प्रति हेक्टेयर 7 बोरी यूरिया और 5 बोरी डीएपी के उपयोग की संस्तुति की गई है। सीडीओ ने निर्देशित किया कि गांव स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में, विकास खंड स्तर पर बीडीओ तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार, एआर कोआपरेटिव देवेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप आदि उपस्थित रहे।