फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार करोना की आड़ में विद्युत निगम के खिलाफ रच रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना अवर अभियंता मनोरंजन गृह में शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा अनपरा की सभा हुई। अध्यक्षता कर रहे परियोजना अध्यक्ष इं. हरिशंकर चौधरी ने संगठन के केंद्रीय महासचिव इं. जयप्रकाश को निगमीय समस्याओं से अवगत कराते हुए सदस्यों की मांगों एवं समस्याओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा। इसमें मुख्य रुप से एसीपी, सातवें वेतन आयोग में व्याप्त अनियमितता को दूर करना, मार्च 2020 से प्रोत्साहन भत्ता जारी करना, अवर अभियंता से सहायक अभियंता पर प्रोन्नति करना, अस्पताल में डाक्टर व दवाइयों की कमी को दूर करना आदि शामिल है।
विज्ञापन

केंद्रीय महासचिव इं. जयप्रकाश ने कहा कि सरकार कोरोना की आड़ में बिजली विभाग के खिलाफ लगातार साजिश रच रही है। सरकार ने वर्ष 2020 में इलेक्ट्रिसीटी अमेंडमेंड बिल का ड्राफ्ट तैयार किया, जिसमें विद्युत वितरण के पूर्वांचल के चार जिलों को निजी हाथों में सौपनें का मसौदा तैयार किया। जिसका संगठन ने विरोध किया। संगठन नें आंदोलन चलाया। हड़ताल के पहले दिन ही तकनीकी खराबी से अनपरा तापीय परियोजना की पूरी की पूरी उत्पादन इकाई 1630 मेवा का विद्युत उत्पादन ठप हो गया। अ और ब की पांचों इकाइयां ट्रिप हो गई और उत्पादन शून्य हो गया। सत्ता व प्रशासन सकते में आ गया। प्रदेश सरकार ने अपना निर्णय बदला और एक कमेटी गठित किया तथा कमेटी की रिपोर्ट आने तक निजीकरण के फैसले को वापस लिया। संगठन की ओर से सीपीएफ ट्रस्ट के ’कार्मिक ट्रस्टी’ प्रतिनीधि के रुप में अनपरा के सहायक अभियन्ता इं अनूप कुमार वर्मा को नामित किया गया है। यहां केके पांडेय, डीएस यादव, आशुतोष कुमार द्विवेदी, आवेश यादव, मनोज पाल, नवीन चावला, नित्यानंद सिंह, सुरेश सिंह, सचिन कनौजिया, सचिनराज, शिवलाल बिंद मौजूद रहे। संचालन सचिव सत्यम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें