संगठन सृजन अभियान के तहत करमा ब्लॉक के तकिया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता बेहाल है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।
संगठनात्मक मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत युवाओं को संगठन में न्याय पंचायत स्तर पर जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के लिए काम किया जाएगा।
उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष दुबे ने कहा कि अभियान में तेजी से लोग जुड़ रहे हैं। पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु मद्धेशिया, राहुल जैन, अलीम खान, शंकर, कमल देव मौर्य आदि मौजूद रहे।