फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, 16 के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
रेणुकूट क्षेत्र में जांच करते विद्युत वितरण के अधिकारी। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के पिपरी डिविजन के अंतर्गत बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। झारो फीडर के दुम्हान और कादल क्षेत्र में विद्युत वितरण खंड पिपरी में आए एक्सईएन अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में 5 टीमों ने जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान 76 लोगों की जांच में 10 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। साथ ही 16 घरों के बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काटे गए। इन घरों पर करीब 6 लाख रुपये का बिल बकाया था।
चेकिंग के दौरान 60 हजार रुपए की बकाया राशि वसूल की गई। एक्सईएन अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दुद्धी उपखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें चेकिंग में लगाई गई थीं। डिस्कॉम से नामित अधिकारियों ने भी रेड अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विभाग ने लापरवाह मीटर रीडर्स को चेतावनी दी है। माह के अंत तक सुधार न होने पर उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। खंड में हर सप्ताह एक फीडर की चेकिंग की जाएगी। 10 हजार रुपए से अधिक बकाया वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
ट्रांसफॉर्मर को नुकसान से बचाने के लिए फ्यूज सेट और टेललेस यूनिट लगाए जा रहे हैं। इससे पिछले साल की तुलना में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की दर 50 प्रतिशत तक कम हुई है। विभाग गर्मी के मौसम में निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें