फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीलिंग सीमा के उपर जमीन वाली समितियों पर होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की तीनों तहसीलों में भूखंडों के मिलान में 387 कृषि संबंधी समितियां पूरी तरह दुरुस्त पाई गई हैं। उनकी जमीनों के निर्धारण में भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। अब किसी समिति के पास सीलिंग सीमा से ज्यादा जमीन तो नहीं है? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

17 जुलाई 2019 को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में एक समिति की विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें एक पक्ष से 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दोनों तरफ से 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मृतकों के आश्रितों और घायलों से मुलाकात करने के लिए उभ्भा पहुंचे थे। सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कृषि संबंध समितियों की जमीनों की स्थिति और समितियों के वैधता की जांच की जा रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर कई समितियों का भू-आवंटन निरस्त किया जा चुका है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो अभी तक हुए जांच में राबर्ट्सगंज, दुद्वी और घोरावल तहसील में 212 गांवों में संचालित 387 समितियों का संचालन सही पाया गया है। उनकी जमीन संबंधी रिकार्ड भी दुरुस्त मिले हैं। अब जिले में ऐसी समितियां जिनके पास सीलिंग सीमा से अधिक जमीन है, उसका ब्यौरा जुटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो यह नियमों का उल्लंघन कर किया गया होगा। शिकायत की पुष्टि होने के बाद इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि सभी उप जिलाधिकारियों से उनके क्षेत्र में जिस किसी भी समिति के पास सीलिंग सीमा से अधिक जमीन है, उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें