फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक जर्क से अनपरा की पांच इकाइयों से उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा की पांच इकाइयों से उत्पादन ठप
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक जर्क के चलते पैदा हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
अनपरा। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अ और ब परियोजना की पांच यूनिटों से सोमवार की सुबह करीब 8 बजकर 51 मिनट पर उत्पादन ठप हो गया। इस बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे तक प्रबंधन ने अथक प्रयास कर सभी बंद इकाइयों को लाइटअप कर लिया। इसके कुछ देर बाद पांच इकाइयां फिर ट्रिप कर गई जिससे प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई। आनन-फानन में विशेषज्ञ को बुलाकर पांचों इकाइयों लाइटअप करने की कोशिश शुरु कर दी गई है। प्रबंधन के अनुसार देर रात तक इकाइयों उत्पादनरत करने की संभावना है।
विज्ञापन

निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को विद्युतकर्मियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। इस बीच सुबह करीब 8 बजकर 51 मिनट पर अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की तीन और 500 मेगावाट की चौथी व पांचवीं इकाई इलेक्ट्रिक जर्क के कारण एक साथ बंद हो गई। इसके चलते इन सभी पांचों इकाइयों से उत्पादन भी ठप हो गया। हालांकि इस दौरान अनपरा डी की छठीं इकाई से उत्पादन जारी था, जबकि सातवीं इकाई एक वर्ष पूर्व से ही जनरेटर जल जाने के कारण बंद चल रही है। पांच इकाइयों से एक साथ उत्पादन बंद हो जान के कारण 2630 मेगावाट के सापेक्ष परियोजना से विद्युत उत्पादन 468 मेगावाट ही हो रहा था। इस बीच देर शाम इलेक्ट्रिक जर्क के कारण बंद हुईं सभी पांच इकाइयों को लाइटअप कर लिया गया। परियोजना प्रबंधन के अनुसार सभी पांचों इकाइयों को लाइट अप कर लिया गया है। देर रात तक सभी से उत्पादन प्रारंभ हो जायेगा। हालांकि कार्य बहिष्कार के चलते अचानक बंद हुई इकाइयों को लाइट अप करने में प्रबंधन को काफी मशक्कत करनी पड़ा। समाचार लिखे जाने तक लाइट अप इकाइयों को लोड पर लेने की प्रक्रिया जारी थी कि फिर पांचों इकाइयां ट्रिप कर गई। इकाइयों को लाइटअप करने का प्रयास चल रहा है। प्रबंधन का कहना है कि कि इन इकाइयों को देर रात तक उत्पादनरत कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें