फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट घेरा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा ग्राम सभा में डेढ़ माह पहले ग्राम प्रधान पति पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 26 सितंबर की रात ग्राम प्रधान पति सुरेश बाबू पर जानलेवा हमला हुआ था। दवा लेने के बहाने आए हमलावरों ने प्रधान को लक्ष्य कर फायरिंग की। जांघ में गोली लगने से वह जख्मी हो गए थे। आरोपी गांव के ही थे। चुनावी रंजिश में उन्होंने प्रधान पति पर हमला किया था। पीड़ित की ओर से नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही। अलबत्ता पीड़ित पर सुलह का दबाव बना रही है। प्रदर्शनकारियों के हुजूम को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। काफी देर तक नोकझोंक के बाद प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव ने गेट पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष धनंजय निराला, ग्राम प्रधान मीना देवी, आशुतोष कुमार, सोहन प्रसाद, महेश भारती, रामवृक्ष, रीना, रीता, सुशीला, राजमति, शीतल, मनीषा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें