फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सोनभद्र आएंगे सीएम योगी: 500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, कार्यक्रम स्थल सुरक्षाकर्मियों के हवाले

Wed, 22 Dec 2021 09:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सोनभद्र में 500 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम का ये दौरा सियासी मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र आएंगे। करीब डेढ़ घंटे के दौरे में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज समेत करीब 513 करोड़ की कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम के आगमन से पूर्व बुधवार की अलसुबह राबर्ट्सगंज नगर स्थित हाईडिल मैदान में स्थित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड को सुरक्षा कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


नेताओं के पहुंचने का भी क्रम शुरू हो गया है।  भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे आयोजन स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। जिलाधिकारी टीके सिबू और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह लगातार व्यवस्था की देखरेख में लगे हुए हैं। वहीं सीएम के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रखी गई है।

हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। एसपी ने मातहतों को एक-एक व्यक्ति की जांच करने के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल जाने देने का निर्देश दिया है। वहीं सुरक्षा कारणों से काले कपड़े पहने लोगों को बाहर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री करीब  डेढ़ घंटा जिले में रहेंगे। वह अपराह्न 1.50 बजे रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के समीप बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा समाप्ति के बाद अपराह्न 3.10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ सतीश चंद द्विवेदी, सिद्धार्थनाथ सिंह, डॉ नीलकंठ तिवारी भी शामिल होंगे। 

Trending Videos

28 परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले को 513 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 167 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और मेडिकल कॉलेज समेत 345 करोड़ की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं में घोरावल विधानसभा क्षेत्र की 20 परियोजनाएं हैं। इसमें 50 बेड का आयुष अस्पताल, रिजुल, कुदरी, जोगनी, घरसड़ा, डोहरी, लोहर तलिया, बहुअरा, नरैना, जुड़वरिया में पीएचसी भवन, आईटीआई घोरावल में आईटी लैब, कंडाकोट मंदिर में पर्यटन विकास प्रमुख हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र के 19 कार्यों में राजकीय हाईस्कूल पिंडारी, जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, नगवां में मल्टी परपज हाल, राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज पौनीकला, मच्छदरनाथ धाम पर पर्यटन विकास के कार्य शामिल हैं। दुद्धी विस क्षेत्र के 11 कार्यों का लोकार्पण होगा।

इसमें नवीन राजकीय हाईस्कूल पिपरहर, कुलडोमरी व अनपरा ग्राम समूह पाइप पेयजल के कार्य प्रमुख हैं। इसी तरह शिलान्यास किए जाने वाले कार्यों में सदर के 13, घोरावल के सात, दुद्धी और ओबरा के चार-चार कार्य हैं। सबसे बड़ी परियोजना 245 करोड़ से मेडिकल कॉलेज का निर्माण है। इसके अलावा नगर में 37 करोड़ से नाला निर्माण, पांडु नदी पर पुल निर्माण के कार्य प्रमुख हैं।
विज्ञापन

मंडी में जाने से रोकने पर भड़के किसान

सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर नवीन मंडी समिति में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके मद्देनजर मंगलवार को मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों को गेट के बाहर से ही लौटा दिया गया। नाराज किसानों ने गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। खटौली गांव के किसान पवन पटेल, अंकित पटेल, अशोक सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, रिंकू, संजय आदि ने कहा कि जब मंडी परिसर में ट्रैक्टर जाने से रोकना था तो प्रशासन को पूर्व सूचित करना चाहिए था। अब किसान मंडी आने के बाद कहां वापस जाएं। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडेय ने इस पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें