फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साइबर थाने का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले के साइबर थाने का उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से हुए कार्यक्रम का थाने में लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पुराने अस्पताल परिसर में स्थापित साइबर थाना स्थापित किया गया है। इसमें आधुनिक संसाधनों के साथ प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वर्चुअल माध्यम से थाने के उद्घाटन के दौरान सीएम ने पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध रोकने के लिए कार्रवाई के साथ जागरूकता लाने की भी अपील की।
सीओ संजीव कटियार ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से लैस साइबर थाने में साइबर अपराध के पीड़ित ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साइबर फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज कर टेक्निकल एक्सपर्ट प्रशिक्षित पुलिस पदाधिकारी व तकनीकी सेल के पुलिस कर्मी साइबर अपराध के मामलों का अनुसंधान कर साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को न्याय दिला सकेंगे। इस मौके पर थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें