फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम गठित कर सभी प्राइवेट अस्पतालों की कराएं जांच : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने सभी सीएचसी व पीएचसी पर हो रहे निर्माण कार्यों की टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों की जांच के लिए भी टीम गठित करने को कहा। यह हिदायत भी कि जांच सभी मानकों पर हो, इसमें लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा में संस्थागत प्रसव की जगह घर पर असुरक्षित तरीके से प्रसव के मामलों की अधिकता पर डीएम ने सभी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि घर पर किसी भी परिस्थिति में डिलेवरी न होने पाए। सभी आशाओं को निर्देशित किया जाय कि वह अपने क्षेत्र में होने वाले डिलेवरी की संभावनाओं के संबंध में जानकारी दें और उन्हें लाकर अस्पताल में भर्ती कराएं।
इसमें किसी भी स्तर पर लापरवही क्षम्य नहीं होगी। अगर कोई आशा लापरवाही करती है तो उसके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाय। जिले में संचालित प्राइवेट अस्पतालाें के निरीक्षण व उनके विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा में प्रगति संतोष जनक न मिलने पर नोडल अधिकारी को कार्य पद्धति में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होनें सीएमओ को टीम गठित कर प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण कराने को कहा। सीएचसी-पीएचसी पर यूपी आरएनएस की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी होने पर टीम गठित कर जांच कराने को कहा। टीबी मरीजों को गोद लेने, रेडक्रॉस के सदस्य बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं नियमित टीकाकरण की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डाॅ. आरजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें