फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 29 Mar 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अनुभवहीन परीक्षकों से कराए जाने के वित्तविहीन शिक्षकों के विरोध में छात्र संगठन भी उतर आए। छात्रों ने   राजकीय पीजी कॉलेज चौक पर छात्रों ने बुधवार को सरकार का पुतला फूंका। छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ छात्रों ने जमकर नारे भी लगाए।
विज्ञापन

अमरेश ने कहा कि गुरुजनों के अपमान से देश व प्रदेश से भाजपा हुकूमत का अंत निकट है। पिछले महीने से चल रहे आंदोलन के बाद भी सरकार की अनदेखी से जनता में भी नाराजगी बढ़ी है। परीक्षा व मूल्यांकन में आंदोलित वित्तविहीन शिक्षकों की पीड़ा के प्रति सरकार असंवेदनशील हो गई है। कानपुर देहात में बच्चे से कॉपी मूल्यांकन कराते पकड़े जाना, सोनभद्र में अयोग्य को परीक्षक बनाकर कॉपी का मूल्यांकन कराना, प्रदेश सरकार की विफलता का द्योतक है। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय देने की मांग की। चेताया कि यदि शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छात्र भी शिक्षकों के समर्थन में सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन में मुकेश जायसवाल, शैलेष कुमार, संजय यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, सोनू श्रीवास्तव, साहील खान, नवलेश कुमार, नरेंद्र यादव, शिवेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश मौजूद रहे।
कुसाही-बढ़ौली परियोजना के विस्तार सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि जिले में पेयजल का संकट गहरा गया है। हैंडपंप एवं कुएं सूख गए हैं। प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण करोड़ों की लागत से बनी कुसाही बढ़ौली ग्रामीण पेयजल परियोजना का विस्तार नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर श्रीकृष्ण शर्मा, जितेंद्र, सीताराम, राजकुमार, भोला, अशोक, बदलू, मनोज कुमार, लक्ष्मण, सत्य प्रकाश, संजय विश्वकर्मा, सावित्री देवी, अंजू, सुशीला मिश्रा, रमंती देवी, माया केशरी, शिव कुमारी आदि  रहे।
विज्ञापन

, विमला, कलावती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें