फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्डं कर्मीं से छिनैती करने वालों का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के रोडवेज स्टैंड के पास से हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मी से हुई 50 हजार की छिनैती के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। हालांकि अब तक की पुलिस की जांच में घटना को अंजाम देने वालों के गैर जनपद के होने की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए हाथ पांव मार रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज डिपो के पास से हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मचारी से 50 हजार रुपये छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी थीं। घटनास्थल के पास के एक दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में नीले रंग के पल्सर पर सवार दो बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की अब तक की जांच में घटना के संबंध में मिले सबूत से पता चला है कि छिनैती करने वाले बदमाश दूसरे जिले के हैं। दूसरे दिन बृस्पतिवार को फोर्स के साथ कोतवाल सुबाष राय, क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर, एसएसआई, कस्बा चौकी प्रभारी कृष्णवतार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव अलग-अलग बदमाशों को दबोचने के लिए लगे रहे, लेकिन एक भी बदमाश हत्थे नहीं चढ़े थे। सीओ राजकुमार तिवारी का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें