फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कक्षा-4 के बच्चे को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, पीठ पर पड़े निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। कोतवाली अंतर्गत सेक्टर नंबर नौ स्थित प्राथमिक विद्यालय खैरटिया प्रथम में कक्षा-4 के बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में शिक्षक ने बच्चे को सबमर्सिबल के पाइप से पीटा, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आई। घर पहुंचकर बच्चे ने माता-पिता को आपबीती बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य से की है।
विज्ञापन

ओबरा थाना अंतर्गत वार्ड 15 निवासी राजेंद्र कुमार का पुत्र राजवंश (9) सेक्टर नौ स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कक्षा चार में पढ़ता है। पिता राजेंद्र ने बताया कि राजवंश रोज की भांति बृहस्पतिवार की सुबह विद्यालय गया था। दोपहर लगभग एक बजे कक्षा में कुछ बच्चे लड़ रहे थे। इसी दौरान राजवंश भी वहां पहुंच गया। तभी शिक्षक राकेश वहां पहुंचे और बिना कुछ पूछे राजवंश को सबमर्सिबल के पाइप से पीट दिया।
पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने पहले ही उसके बच्चे की पिटाई कर चुका है। वहीं, इस मामले में शिक्षक राकेश ने बताया कि विद्यालय में बच्चे आपस में लड़ रहे थे। बीच बचाव के दौरान उसे चोट लग गई। पूरे मामले में बीईओ चोपन सुनील प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। बीएसए नवीन कुमार पाठक का कहना था कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर शिक्षक दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को शारीरिक दंड का प्रयोग करना किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में अभी तक ओबरा थाने में कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें