स्थानीय कचहरी में विभिन्न मुद्दों को लेकर सिविल बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने बैठक की। तहसील में अव्यवस्था पर चर्चा की। एसडीएम कोर्ट के समर्थन का निर्णय लिया।
नागेंद्र श्रीवास्तव और संतोष अग्रहरि ने अध्यक्षता करते हुए बार की विभिन्न समस्याओं को कार्यकारिणी के समक्ष रखा। तहसील कार्यालय में चल रहे गतिरोध पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में कामकाज पूर्व ही तरह जारी रखने पर सहमति जताई।
बैठक में अमिताभ जायसवाल, नंदलाल अग्रहरि, प्रभु सिंह, विष्णु कांत तिवारी, सत्यनारायण यादव, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव रामेश्वर प्रसाद राव ने किया। बता दें कि अधिवक्ताओं के एक संगठन ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर रहा है।