फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन माह बाद अभ्युदय कोचिंग का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित अभ्युदय कोचिंग में एक मार्च से पठन-पाठन शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद यहां शिक्षकों की तैनाती करते हुए संचालन शुरू कराया गया। करीब तीन माह बाद शुरू हुई इस कोचिंग में अभी छात्र-छात्राओं की संख्या कम है।
विज्ञापन

आगामी कुछ दिनों में संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। अभ्युदय कोचिंग में कुल 65 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवक एवं युवतियां आईएएस और पीसीएस की तैयारी कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है।
कोचिंग में 65 छात्र-छात्राओं ने दाखिला कराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव के अनुसार पहले कोचिंग का संचालन बॉयजुज के माध्यम से होता था। मगर, दो माह पहले बॉयजुज ने अभ्युदय कोचिंग संचालन को लेकर हाथ खड़े कर दिए। इस वजह से कोचिंग का संचालन प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

इसी बीच अभ्युदय कोचिंग के संचालन के लिए दूसरी संस्था से संपर्क किया गया। एक मार्च से अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को अभ्युदय कोचिंग में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हुए देखे गए। पंजीकृत छात्र-छात्राओं को कोचिंग का संचालन शुरू होने के संबंध में जानकारी दे दी गई है, जल्द ही उनकी संख्या बढ़ने की बात कहीं जा रही है।
कोष कोआर्डिनेटर मनीष कुमार पांडेय की तरफ से पठन पाठन कराया जा रहा है। आईएस-पीसीएस के इंटरव्यू से रिटर्न होने वाले मनीष को कोष कोआर्डिनेटर के रूप में रखा गया है। पहले ये मिर्जापुर में पढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें