सोनभद्र। नगर के हाइडिल मैदान में चल रहे विधायक खेल महाकुंभ 2024 के चौथे दिन शनिवार को सिंगरौली व चोपन के मध्य मैच खेला गया। इसमें चोपन की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत व डॉ.एचपी सिंह की उपस्थिति में हुआ। टॉस सिंगरौली की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओबर में 9 विकेट पर 113 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें 37 रन अक्षय पटेल, 22 रन विपिन और विका ने 17 रनों का योगदान दिया।
निर्धारित 114 रन का पीछा करने उतरी चोपन की टीम ने मात्र 12 ओबर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें विकास ने 41 रन, साहिल ने 38 व कार्तिक ने 19 रन का योगदान दिया। चोपन के कार्तिक को नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच के स्कोरर आर्यन व सूर्यांश तो कमेंट्री सत्यम व पंकज ने की। वहीं अंपायरिंग अंशु चौबे व वीरू ने की। रविवार का मैच हिंडाल्को व प्रकाश पाली के बीच खेला जाएगा।