फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर ढूंढे जाएंगे स्कूल छोडने वाले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आउट ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत जिले में अभियान चलाकर के बच्चों को चिह्नित कर उनका नामांकन कराया जाएगा। इसकेलिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आउट ऑफ स्कूल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों में भी पठन-पाठन शुरू होने जा रहा है। सरकार की मंशा है कि कोरोना के चलते पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूलों में दाखिला दिलाया जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से आउट ऑफ स्कूल कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो राबट्र्सगंज, ओबरा, दुद्वी और घोरावल तहसील क्षेत्र में बच्चों का मूल्यांकन पहले चरण में 16 से 31 अक्तूबर और दूसरे चरण में एक से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को स्कूल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। आउट ऑफ स्कूल में 5 से 14 वर्ष के बच्चों का चिह्नांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में ईंट भट्टे, खदान में काम करने वालों या पलायन करके गांव आने वालों के बच्चे शामिल होंगे। वहीं आंगनबाड़ी आने वाले वे बच्चे जिनकी आयु एक जुलाई 2021 को पांच वर्ष हो गई हो उनका अनिवार्य रूप से प्राइमरी स्कूल की कक्षा एक में नामांकन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत जिले में अभियान चलाकर के बच्चों को चिह्नित कर उनका नामांकन कराया जाएगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आउट ऑफ स्कूल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

हरिवंश कुमार, बीएसए सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें