फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बावली में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा ग्राम पंचायत में मंगलवार को बावली में डूबने से कक्षा-तीन के छात्र की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटते समय नहाने के दौरान छात्र बावली में डूब गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नधिरा गांव निवासी अरविंद विश्वकर्मा का पुत्र विकास (8) प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कक्षा-तीन का छात्र था। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर लौटते समय रास्ते में स्थित बावली में नहाने लगा। नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने तत्काल परिवार के लोगों को सूचना दी। जब तक कोई कुछ कर पाता बालक बावली में डूब चुका था। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकालकर परिजन सीएचसी म्योरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें