अनपरा। थाना क्षेत्र केेेेेेेे बैरपान में सोमवार की दोपहर बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। युवक की दस दिन बाद शादी होनी थी। अपनी शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बैरपान निवासी सूरज सिंह (26) सुबह अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। दोपहर में कार्ड बांट कर घर लौट रहा था कि इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले किया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख चीख-पुकार मच गई। सूरज का विवाह 17 फरवरी को बेलवादह में होना था, लेकिन इससे पहले ही दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।