फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: रिश्तेदारी में आया बच्चा पैर फिसलकर बाउली में गिरा, डूबकर गई जान

Fri, 14 Jan 2022 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
बच्चे की बाउली में डूबकर मौत।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के शुकरौन टोला में एक बच्चे की बाउली मे डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरूवार की रात करीब आठ बजे बभनी ग्राम पंचायत के सुकरौन टोला मे बीजपुर निवासी रामू(12) पुत्र राकेश की बाउली मे डुबने से मौत हो गई। रामू निवासी सुकरौन टोला के घर रिश्तेदारी मे घूमने आया था।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिह ने बताया कि मृतक के चाचा वासुदेव निवासी महरी कला थाना बीजपुर ने शुक्रवार को घटना की सूचना दी कि उसके बड़े भाई राकेश का पुत्र रिश्तेदारी में संपत पुत्र रामखेलावन निवासी सुकरौन टोला के घर घुमने गया था। रात मे करीब 8 बजे नित्य क्रिया के लिए पास के बावली में गया था।

अचानक पैर फिसल जाने की वजह से वह गिर गया और डूब कर उसकी मृत्यु हो गई है। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो लोगों ने खोजना शुरू कर दिया। काफी समय बाद लड़के का शव बाउली में दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें