फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो लागू होगा विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार बसंती पनिका के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रांत के खाद्य एवं रसद मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को बभनी में जनसभा की। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों का उल्लेख करते हुए प्रत्याशी को जीताने की अपील की।
विज्ञापन

अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के अन्न का उचित मूल्य दिलाया जाएगा। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। कहा कि कनहर परियोजना से विस्थापित लोगों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। वर्षों से दुद्धी को जिला बनाने की मांग चल रही है लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया जा सका। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ के मॉडल पर यूपी के किसानों को लाभ दिलाया जाएगा। जनसभा के बाद मंत्री ने बभनी कस्बे में लोगों से जन संपर्क कर पार्टी के लिए वोट मांगे। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष फरीद, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, श्याम लाल जायसवाल, लालचंद, सादिक, अनुराग, रुखसार, लक्ष्मी प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें