सिंगरौली में हाफ मैराथन को झंडी दिखाते बच्चे।
- फोटो : SONBHADRA
एनसीएल में रविवार को आयोजित रन फॉर स्वच्छता-सिंगरौली को समर्पित हाफ मैराथन-2022 में सिंगरौली परिक्षेत्र के प्रतिभागियों ने भरपूर उत्साह दिखाया। एनसीएल कर्मियों के साथ उनके परिवारीजन भी जोर लगाकर दौड़े।
निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा और परियोजना महाप्रबंधकों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कंपनी अपनी सीएसआर गतिविधियों से भी खेलों को प्रोत्साहन देती है। कंपनी ने जयंत क्षेत्र में एक एथलेटिक अकादमी की स्थापना की है जिसमें प्रतिभागियों को नि:शुल्क शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के साथ एथलेटिक विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाता है। हाफ मैराथन में एथलेटिक अकादमी जयंत के प्रशिक्षु एथलीट चंदन यादव ने 11 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।