फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अलग-अलग मामलों में विवाद व मारपीट में 13 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद व मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 13 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि कोतवाली गेट पर धरमौली गांव निवासी एक पक्ष से अनीता देवी और उसकी पुत्री रंजना और दूसरे पक्ष के मुन्ना, शांति देवी, कौशल्या देवी, तारा देवी, रोशनी देवी पुरानी बातों को लेकर आपस में वाद विवाद शुरू कर दिए। समझाने पर नहीं मान रहे थे। दोनों पक्ष मारपीट करने ही वाले थे कि तभी एसआई अजय पांडेय ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया और कुल सात लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
एक दूसरे मामले में शिवद्वार गांव निवासीगण एक पक्ष से रोहित कुमार प्रजापति और उसकी पत्नी रेखा तथा दूसरे पक्ष से अनिल कुमार, उसके भाई शनि और नीरज शर्मा को शांति भंग की धारा में चालान किया गया। बताया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने की बात को लेकर आमदार फौजदारी थे। दोनों पक्षों के पांच लोगो को शांति भंग की धारा में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामले में रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत परही मधुपुर निवासी सुरेंद्र यादव मिझुन गांव में महिलाओं से वाद विवाद कर रहा था। मना करने व समझाने पर मान नहीं रहा था। अशांति का माहौल उत्पन्न कर रहा था। शांति भंग की धारा में उसका चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें