फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaiti Chhath 2025: सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था का पर्व चैती छठ का समापन

Fri, 04 Apr 2025 01:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Chaiti Chhath 2025 : सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था का पर्व चैती छठ का समापन हुआ। इस दौरान भक्तों ने अपने कमर तक जल में खड़े होकर सूर्यदेव भगवान को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
आस्था का पर्व चैती छठ का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में नगर स्थित शिवाजी तालाब के छठ घाट पर शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हवन पूजन के साथ ही चार दिवसीय आस्था का पर्व चैती छठ का समापन हो गया। महिलाओं ने चैती छठ पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शिवाजी तालाब पर स्थानीय नगरवासियों ने सुबह के समय भगवान सूर्य को पूरब दिशा में व्रती महिलाएं और पुरुष अपने कमर तक जल में खड़े होकर सूर्यदेव भगवान को अर्घ्य दिया। साथ ही लोग अपने हाथ में सूप लेने के साथ, लाल-पीली साड़ी पहनकर, अपने बाल खुले रखकर, मांग से नाक तक सिंदूर लगाकर खड़े रहे। 

इसे भी पढ़ें; जलते अंगार से गुजरे श्रद्धालु: पासवान समाज के लोगों ने पूजा कर की सर्वमंगल की कामना, निभाई गई परंपरा
विज्ञापन


आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र और कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है। इसे छोटी छठ कहते हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने पति और बच्चों की सलामती के लिए व्रत रखा है। इसमें भी बड़ छठ पर्व की तरह ही नियम होते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा घाट पर साफ सफाई के साथ अन्य सुविधाओं को देने में लगे रहे।

इसे भी पढ़ें; Vindhyachal Dham: मंदिर में निकास द्वार से दर्शन मामले में पुलिसकर्मियों को चेतावनी, वायरल हुआ था वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें