फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिले पिपरी चेयरमैन, गिनाई नगर की समस्याएं

विज्ञापन
लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विज? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने शनिवार की शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें नगर की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में एक बार हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर जनपद के जिलाधिकारी पिपरी की जमीनों के संबंध में फाइल तैयार कर रहे हैैं ताकि नगर पंचायत क्षेत्र में रह रहे लोगों को उनका अधिकार मिल सके। भूमि मस्या के अलावा नगर में चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध ना होने पर भी चर्चा हुई। इस बार की मुलाकात में मुख्यमंत्री को बताया कि नगर व आसपास की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा तैयार की गई फाइल को मुख्यमंत्री को दिखाया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के संबंध में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि इस फाइल को जल्द से जल्द वित्त विभाग को भेज कर अस्पताल के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जनपद के जिलाधिकारी के प्रयास से जनपद मुख्यालय के समीप स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है जिससे जनपद के हाकी खिलाड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी। जनपद के कई हाकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अलावा अन्य कई समस्याओं पर भी मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बेफिक्र होकर कार्य करने की बात कही उन्होंने कहा कि वे अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करते रहें। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने कार्यों से कभी भी जनता को शिकायत का मौका नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें