फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलांग में हुए करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। मेघालय के शिलांग में हुई धोखाधड़ी के एक मामले में सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह अनपरा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में छापे की कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाने ले जाकर काफी देर तक पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई आरोपी को सोनभद्र न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लेकर चली गई।
विज्ञापन

टीम में शामिल सीबीआई के उप निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि शिलांग के एक यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में नोटिस के बाद भी पेश नहीं होने पर आरोपी बजरंग नगर निवासी रंजीत गुप्ता को गिरफ्तार करने का आदेश सीबीआई कोर्ट द्वारा दिया गया है। इसी आदेश के क्रम में बजरंग नगर निवासी रंजीत के घर पर छापे की कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ व मेडिकल कराने के बाद सोनभद्र न्यायालय में पेश किया गया। अब ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को संबंधित कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी के फर्म के लेटर हेड का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें शिलांग के एक कालेज के प्रिंसिपल और उसकी टीम ने कई गड़बड़ियां की है। आरोपी के खाते में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर भी हुए थे। यह मामला सामने आने के बाद शिलांग में आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में आरोपी युवक को सीबीआई कोर्ट से दो बार समन जारी हुआ था लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। उधर, अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिलांग से आई सीबीआई की टीम धोखाधड़ी के मामले में बजरंग नगर निवासी रंजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें