फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ाया, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा और शराब के खिलाफ यूपी और एमपी की पुलिस ने सोमवार बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 बोरी गांजा और 215 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे की कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। यूपी-एमपी के पुलिस अफसरों की बैठक शनिवार को शक्तिनगर में हुई थी। इस बैठक में चुनाव के मद्देनजर आबकारी व अपराधियों पर संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बनाई गई थी। हालिया कार्रवाई को इसी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शक्तिनगर थाना क्षेत्र की राजकिशन बस्ती से पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, पांच क्विंटल लहन बरामद करने के साथ नौ भट्ठियों को नष्ट किया। कार्रवाई एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र की टीम ने की। इस मामले में झारखंड व ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले लोसो मरांडी और साजन हासदा को गिरफ्तार किया गया। दूसरी तरफ सिंगरौली (एमपी) पुलिस ने पांच क्विंटल तीन किलो गांजा के साथ ट्रक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि उड़ीसा से गांजा की खेप सिंगरौली लाई जा रही थी। सूचना पर तस्करों की घेराबंदी की गई। बीजपुर-बैढ़न रोड पर मिनी ट्रक से 24 बोरियों में रखा करीब डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद किया गया। आरोपी अमित कुमार पटेल उर्फ अप्पू पटेल लालपूर, अमरपाटन सतना व नृपेंद्र सिंह बबलू, खैरा चोरहटा रीवा को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें