फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मांची थाना क्षेत्र के धोबी गांव में मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

धोबी गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें गंभीर रुप से घायल राजरूप यादव (65) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को मृतक के दामाद रामअवध यादव निवासी तेंदुआ थाना रायपुर ने पुलिस को तहरीर दी। मांची के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय यादव और बालचरण यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें